चारधाम यात्रा को लेकर आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

चारधाम यात्रा को लेकर आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

चमोली। चारधाम यात्रा-2023 हेतु पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। श्री बद्रीनाथ धाम में यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल एवं पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिस बल को श्रद्धालुओं से सौम्य एवं मृदु व्यवहार किये जाने को निर्देश दिए।

विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारम्भ 22 अप्रैल से हो चुका है। श्री विष्णु भगवान को समर्पित सीमान्त जनपद चमोली में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरूवार को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाने है।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक यात्री की सुरक्षा व श्रद्धालुओं को सुगम व निर्बाध यात्रा देना उत्तराखण्ड़ पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान शान्त होकर व भीड़-भाड़ बढ़ने पर संयत होकर ड्यूटी करें, तीर्थ यात्रियों से अच्छा एवं उच्च कोटि का व्यवहार कर उनका सही से मार्ग दर्शन करें, श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार दुर्व्यहार न करें, अपनी ड्यूटी को सेवा व श्रद्धाभाव से करें तथा श्रद्धालुओं की हर सम्भव मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *