कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन में पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने जताया शोक

कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन में पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने जताया शोक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने शोक प्रकट करते हुये इसे अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि चंदन राम दास जन-जन के नेता थे, प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेता को खो दिया है। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास जी की कमी हमेशा खलती रहेगी।

कैलाश पंत ने उनके निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुये, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। कैलाश पंत ने बताया कि चंदन रामदास विगत वर्षों से बीमार चल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *