कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

देहरादून/बागेश्वर। समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदनराम दास का गुरूवार को सरयू-गोमती और विलुप्त सरस्वती नदी के संगम के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास और भास्कर दास ने दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित अन्य लोगों ने मंत्री चंदनराम दास के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।

गुरूवार को मंत्री चंदनराम दास की अंतिम विदाई में जनसैलाव उमड़ पड़ा। उनके शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर में रखा गया। वहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री चंदन राम दास के अंतिम दर्शन किए। करीब दस बजे उनकी शव यात्रा निकली, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मंत्री चंदनरामदास को अंतिम विदाई देने के लिए बागेश्वर में भी लोगों की भीड़ उमड़ी।

मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, जिलाध्यक्ष इंन्द्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, डीएम अनुराधा पाल, और एसपी हिमांशु कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *