भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा किसान मोर्चा की महानगर कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

देहरादून। भाजपा किसान मोर्चा जिला देहरादून महानगर की कार्यसमिति बैठक बुधवार को चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल ने की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर ने श्री अन्न मिलेट्स समेत केंद्र और राज्य सरकार की किसान योजनाओं के बारे में अपना मार्गदर्शन दिया।

कार्यसमिति में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जिला प्रभारी अंजू देवी, रिसर्च एंड पॉलिसी कन्वीनर विजय महेन्द्रू, कृष्णा राठौड़, प्राकृतिक जैविक खेती संयोजक जीएस बेदी, प्राकृतिक जैविक खेती सह संयोजक अरुण चौधरी,समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *