देहरादून। बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय परिसर में घास, झाड़ियों एवं अजैविक कचरे का उन्मूलन एवं निस्तारण किया गया।
उल्लेखनीय है कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में इन दिनों स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है, 12 जून से 18 जून तक चलने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों में रिड्यूस, री-यूज, रिफ्यूज, री-सायकल की प्रक्रिया के तहत अजैविक कचरे के निस्तारण पर कार्य किया जाएगा।
इस कड़ी में आज प्रभारी प्राचार्य डॉ राजपाल रावत की अगुवाई में कॉलेज अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अजैविक कचरे के साथ घास का उन्मूलन किया गया। इस अवसर पर डॉ नताशा, डॉ विजय प्रकाश, डॉ ज्योति शैली, श्री शूरवीर दास, श्री राजेंद्र बिष्ट, गणेश चंद्र पांडे, रमेश पुंडीर, अनूप नेगी, आदित्य, अजय, शीशपाल, संजीव, सत्येंद्र,महेश आदि कर्मचारियों ने श्रमदान करके महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान किया।
