देहरादून: भाजपा पार्षद समूह ने नगर आयुक्त से की मुलाकात

देहरादून: भाजपा पार्षद समूह ने नगर आयुक्त से की मुलाकात

देहरादून। भाजपा पार्षद समूह ने नगर आयुक्त मनोज गोयल से मुलाकात की। उन्होंने नगर क्षेत्र के विभिन्न विकास के मुद्दों को लेकर बातचीत की। वहीं उन्होंने नगर आयुक्त को बताया कि वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की गाड़ियों कई-कई दिनों बाद आती है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की भी बात पार्षद समूह ने नगर आयुक्त को समक्ष रखी।

पार्षदों के समहू ने पार्षदों को विकास कार्य के लिए जारी किए जाने वाले 20 लाख को 50 लाख करने हेतु की मांग भी रखी। पार्षदों के लिए कक्ष और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की माग पर नगर आयुक्त ने उस पर तुरंत कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।

पार्षदों ने कहा कि नालों की सफाई को युद्ध स्तर पर किया जाए जिससे बरसात से पहले शहर के सभी नालों की सफाई हो सके। वहीं नगर निगम द्वारा लगाए गए वार्डों में खाली पोलो पर भी स्ट्रीट लाइट तुरंत लगाई की मांग की।
भाजपा पार्षद समूह में पार्षद अमिता सिंह नंदिनी शर्मा दर्शन लाल बिंजोला राजपाल सिंह प्याल सतीश कश्यप महिपाल धीमान आलोक कुमार विमल उनियाल देवेंद्र पाल मोंटी विनोद कुमार संविदा गुरंग सुखबीर बुटोला अंकित अग्रवाल श्रद्धा सेठी अजय सिंघल रजनी सिंह रवि गुसाई बीना रतूडी अर्चना पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *