श्रीदेव सुमन विवि ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम किये घोषित

श्रीदेव सुमन विवि ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम किये घोषित

बादशाहीथौल। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विवि द्वारा व्यवासायिक पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित विषम सेमेस्टर की 40 से अधिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गये हैं। जिसमें एमएससी, मत्स्य विज्ञान, एमपीएड, एमएफए, एमएसडब्ल्यू, पीजी डिप्लोमा इन मेरीटाइम इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन फिल्स प्रोक्डशन, बीबीए, बीए आनर्स मास काम एंड जर्नलिज्म, बीएससी फैशन डिजाइनिंग, बीएससी इयर क्राफ्ट मेंनेटनेंस, बीए योग, बीएससी फूड टैक, एमए योगा सहित अनेक विषयों के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन कर दिये गये हैं।

विवि के कुलपति प्रो० एनके जोशी ने बताया कि समय पर परीक्षाएं आयोजित कर उनके परिणाम घोषित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विषम सेमेस्टर परीक्षाओं सम्बन्घित सभी परीक्षा परिणाम सार्वजनिक कर दिये जाएंगे। प्रो० जोशी ने कहा कि विवि का सत्र नियंत्रित किया जा रहा है, आगामी सत्र से निर्धारित समय पर ही परीक्षाएं सम्पन्न करायी जाएंगी, जिसमें छात्र-छात्राओं को अग्रिम कक्षाओं में प्रवेश तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे।

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विवि में नई शिक्षा नीति वर्ष 2022 से स्नातक स्तर पर लागू कर दी गई है जिसे वर्तमान वर्ष 2023 से स्नातकोत्तर स्तर पर भी लागू कर दिया गया है। विवि में मानव संसाधन की कमी के बावजूद भी समय पर परीक्षाएं व परीक्षा परिणाम घोषित करने के पूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं।

सहायक परीक्षा नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा डॉ० हेमंत बिष्ट ने बताया कि कुलपति प्रो० एनके जोशी के कुशल निर्देशन में विवि निरन्तर प्रगति कर रहा हे। तथा वर्ष 2023 से निश्चित तौर पर सत्र नियंत्रित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शेष परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *