डोईवाला विधायक ने किया नव्य भारत चैरिटेबल फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

देहरादून। बालावाला मे नव्य भारत चौरिटेबल फिजीयोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ ने किया। इस मौके पर जाने-माने लोकगायक सौरव मैठाणी भी मौजूद रहे जिनके संगीत सुनकर सब झूम उठे।

विधायक गैरोला ने एनबीएफ को इस दैवीय कार्य के लिए शुभकामनाऐ प्रेषित की और कहा कि डा० अनिरुद्ध उनियाल जैसे युवा राष्ट्र का गौरव हैं। इस मौके पर गामा जी ने एनबीएफ के इस समाज कल्याण के कार्य की सराहना की। सभी गणमान्य ने नव्य भारत फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों की भूरि- भूरि प्रशंसा की।

नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा ‘मिशन चिरंजीवी भारत’ के अंतर्गत आम जनमानस के लिए निशुल्क फिजीयोथेरेपी परामर्श कैंप भी आयोजित करवाया गया, जिसमें पीजीआई चंडीगढ के डाक्टर द्वारा निशुल्क उपचार किया गया। इस मौके पर एनबीएफ एवं एसएपीटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीजीआई चंडीगढ के फिजीयोथेरेपिस्ट डा० अनिरुद्ध उनियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व और बताया कि एनबीएफ सदैव जनकल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *