महा जनसंपर्क अभियानः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को बताया

महा जनसंपर्क अभियानः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को बताया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान में स्थानीय लोगो से मुलाक़ात कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षों में कराये गये मुख्य विकास कार्यों की पुस्तिका भेट की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्षों की पूर्ण होने पर उनका फीडबैक भी लिया। जिसपर अभियान के दौरान सभी व्यापारियों एवं विशिष्ट जनों ने मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना की ओर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज क्षेत्री, बीजेपी नेता अजीत चौधरी, निर्मला भट्ट, सारिका खत्री, देवेंद्र पाल सिंह, अनिल सेनी, मनोज क्षेत्री, विष्णु प्रसाद गुप्ता, आशीष शर्मा, कल्पना वर्मा, वंश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *