देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए संचालित उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति में आगामी दो वर्ष के लिए गैर सरकारी सदस्य के रूप में डॉ. वी.डी.शर्मा (देवभूमि पत्रकार यूनियन, देहरादून), दिनेश जोशी (एनयूजेआई, हल्द्वानी नैनीताल), निशा रस्तोगी (एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया, देहरादून), दीन दयाल मित्तल (इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एन मिडिया मेन, देहरादून) को नामित किया गया है। समिति के नये सदस्य पूर्ववर्ती समिति का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि यह समिति मान्यता प्राप्त व श्रमजीवी पत्रकारों की पेंशन, मेडिकल, मृतक आश्रित आर्थिक सहायता मामलों का निस्तारण करती है।
Related Posts
सूबे का प्रत्येक गांव बनेगा आयुष्मान ग्रामः डा धन सिंह रावत
- republic
- August 8, 2023
- 0
स्वास्थ्य मंत्री ने चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश विकास योजनाओं की धीमी गति पर मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार […]
वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाएं विभाग : जिलाधिकारी
- republic
- December 9, 2025
- 0
वन और राजस्व विभाग को जीआईएस द्वारा लैंड बैंक बनाए जाने के दिए निर्देश पौड़ी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों […]
एसजीआरआर विवि की पहल, गढ़वाली भाषा का पहला सेमिनार आयोजित किया
- republic
- January 30, 2021
- 0
देहरादून। गढ़वाली भाषा का विकास एवं जन सहभागिता विषय पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा शनिवार को एक […]
