बागेश्वर। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने शनिवार को बागेश्वर के गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में आगामी पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैलाश पंत ने लौबाँज गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने बागेश्वर के विकास के लिए अनेकों कार्य किए है। कहा कि बागेश्वर की जनता उनके किए विकास कार्यो पर मुहर लगाकर भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को रिकार्ड मतों के साथ विधान सभा भेजेगी।
इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कैलाश पंत ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का देश-दुनिया में मान बढ़ा है। देश के भीतर गरीब, वंचित, किसान महिला समेत सभी वर्गो का समेकित विकास हुआ है। मातृशक्ति को राहत देते हुए रसोई गैस की कीमत दो सौ रूपये सस्ता किया गया है।

जनसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया और बागेश्वर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, हवलदार मोहन सिंह, अनिन शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
