कैलाश पंत ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

कैलाश पंत ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

देहरादून। अध्यक्ष, श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत ने सोमवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गांधीजी को ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में सम्मानित किया जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अद्वितीय तरीके से नेतृत्व किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक अद्वितीय अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से लिया। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के दिए गए संदेशों में आहिंसा, सद्ग्रंथ, सर्वाेदय और सर्वधम् समानता के मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान है।

महात्मा गांधी का आदर्श और उनके कार्यों ने भारत को स्वतंत्रता प्राप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विश्वभर में उन्हें महान नेता के रूप में मान्य दिलाई। उन्होंने कहा महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने का एक अच्छा तरीका है कि हम उनके दिए गए मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके संदेशों आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

वहीं बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले नारे के द्वारा भारत के दो सबसे बड़े स्तंभ किसान और जवान दोनों को सशक्त किया। उन्होंने कहा लालबहादुर शास्त्री का हरित क्रांति और औद्योगिकीकरण में दिखाया गया मार्ग सदैव देश वासियों को स्मरणीय रहेगा। कहा उनके आदर्श एवं विचार देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सभी को दोनो महापुरोषो के बताए गए मार्गाे पर चलने का आव्हान किया।
इस अवसर पर बोर्ड अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *