रूद्रप्रयाग: न्याय पंचायत सतेराखाल स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ उद्घाटन

रूद्रप्रयाग: न्याय पंचायत सतेराखाल स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ उद्घाटन

रुद्रप्रयागः गुरूवार को शहीद भरत सिंह रा इ कॉ मालतोली के क्रीड़ा मैदान में न्याय पंचायत सतेराखाल खेल महाकुंभ का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश लाल टमटा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी और प्रधानाचार्य शहीद भरत सिंह रा इ कॉ मालतोली ओमप्रकाश सेमवाल के कर कमलों से हुआ।

इस अवसर पर स्यूपुरी, नारी, खतेणा, दरम्वाड़ी एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया‌। इस अवसर पर कबड्डी,एथेलेटिक्स (लम्बी कूद, दौड़,गोला, फेंक,चक्का फेंक) आदि खेल आयोजित किए गए। जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अतिथि वर्ग ने कहा कि हमें खेल भावना से खेलना चाहिए और हर प्रतियोगिता में और भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

संयोजक मंडल के व्यायाम शिक्षक अक्षित लौहान,आशीष चमोला, कुलदीप बिष्ट,विशन नेगी, मोहन सिंह पंवार आदि अध्यापकों ने खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर गिरीश जोशी, कीर्तन सिंह रौथाण, ललित मोहन सेमवाल, सुरेश मलासी, महिपाल लाल कोहली, दर्वान सिंह नेगी,अजय बिष्ट आशा भट्ट, पूजा नेगी, आरती पुण्डीर, सुमति पुरोहित,अंजु खण्डूड़ी सहित कई ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *