यूकेडी ने चुनावी तैयारियों को दी धार

देहरादून। संगठन विस्तार एवं आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनावों को लेकर यूकेडी की शुक्रवार को एक अहम मीटिंग हुई। बैठक की शुरूआत यूकेडी नेता विपिन चन्द्र त्रिपाठी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। पार्टी के केंद्रीय संगठन महामंत्री मंत्री सुनील कोटनाला की अगुवाई में हुई इस बैठक में, लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

केन्द्रीय मीडिया प्रभारी थपलियाल ने बताया कि बैठक में जिलों से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती को लेकर गंभीर चर्चा की गई। सभी संगठनों को एक साथ मिलकर पार्टी के चुनावी एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गये। पार्टी भू-कानून, मूल-निवास 1950, स्थायी राजधानी और उत्तराखण्ड के मूलभूत मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाया जायेगा। बैठक के दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *