दून ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने ’नुक्कड़ नाटक’ के जरिये नशे के खिलाफ किया जागरूक

दून ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने ’नुक्कड़ नाटक’ के जरिये नशे के खिलाफ किया जागरूक

देहरादून। शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में नशे की अंधेरी राह में उजाला’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम राजधानी देहरादून के तमाम शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कर नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दून ग्रुप के बीएड के छात्र-छात्राओं ने नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि किस तरह नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके सारे परिवार और समूचे सामाजिक परिवेश को हानि पहुंचाता है।
गौरतलब है कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन-जन के सहयोग और संस्थाओं द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों से हम ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई भी की जा रही है। नशे की रोकथाम एवं इसके सम्बन्ध में जानकारी तथा जनता को किसी भी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं।

कार्यक्रम में सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी, अमर उजाला के सम्पादक अनुप वाजपेयी, दून पीजी कालेज शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ० लतिका थपलियाल, विभागाध्यक्ष डॉ० प्रदीप थापली, डॉ० रजनी पंवार, डॉ० संजना रौतेला, डॉ० अंजु सैनी, डॉ० कुंवर सिंह पुण्डीर समेत तमाम शिक्षण संस्थानों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *