यूकेडी ने भानियावाला में निकाली विशाल रैली, जनता का मिला अपार समर्थन

यूकेडी ने भानियावाला में निकाली विशाल रैली, जनता का मिला अपार समर्थन

देहरादून। उत्तराखण्ड के सुलगते सवालों को लेकर रविवार को उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दुर्गा चौक भानियाला में विशाल महारैली का आयोजन किया। भू-कानून, मूल निवास और गैरसैण स्थाई राजधानी समेत तमाम स्थानीय मुद्दो पर आयोजित इस रैली में गई जनता का अपार समर्थन देखने को मिला।

रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि राज्य बने 23 साल अरसा गुजर चुका है, लेकिन राज्य की समस्याएं जस की तस हैं। प्रदेश की जनता आज भी रोजगार, स्वास्थय शिक्षा जैसी दिक्कतों से जूझ रही है। उत्तराखण्ड की जनता ने एक समृद्ध राज्य का सपना देखा था, लेकिन दिल्ली वाले दलों को प्रदेश की जनता के सपनों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले दल कभी भी उत्तराखण्ड का भला नहीं कर सकते। प्रदेश की जनता ने पिछले 23 सालों में ये भलीभांति देख लिया है। कहा कि मजबूत भू-कानून, मूल निवास और गैरसैण स्थाई राजधानी से ही प्रदेश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इन ज्वलंत मुद्दों पर यूकेडी आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है।

यूकेडी नेता शांति भट्ट ने कहा कि 42 से ज्यादा आंदोलकारियों की शहादत के बाद हमें राज्य प्राप्त हुआ है। लेकिन 24 सालों के दरमियान यहां की सरकारों ने विकास के नाम पर उत्तराखण्ड के लोगों के साथ ठगी हो रही है। मजबूत भू कानून आज तक लागू नहीं हो पाया है। मूल निवास की पहचान छीन ली गई है। बाहर के लोगों को स्थाई निवासी बनाकर नाले खालों में बसाया जा रहा है। ये सिलसिला लगातार जारी रहा तो उत्तराखण्ड के लोग यहां एक दिन अल्पसंख्यक हो जाएंगे। ऐसा ना हो इसीलिए उत्तराखण्ड की जनता आंदोलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *