अनिता कोटियाल को मिली यूकेडी में केन्द्रीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी

ऋषिकेश। प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी लगातार संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है। यूकेडी शीर्ष नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए अनिता कोटियाल को केन्द्रीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी है। केन्द्रीय संयुक्त मंत्री का दायित्व मिलने पर अनीता कोटियाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा से करेंगी।

बता दें कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने पिछले सप्ताह महेन्द्र सिंह रावत को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं अनिता भंडारी बोहर को केंद्रीय अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा नैना लखेड़ा को महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, स्वेता शर्मा को संगठन मंत्री महानगर महिपाल सिंह पुंडीर को केंद्रीय मंत्री उक्रांद की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व ने संगठन महामंत्रियों के कार्य प्रभार का भी विस्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *