उत्तराखण्डः दिलीप जावलकर को सौंपी गई गृहसचिव की जिम्मेदारी

उत्तराखण्डः दिलीप जावलकर को सौंपी गई गृहसचिव की जिम्मेदारी

देहरादून। आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर शैलेश बगोली से गृह सचिव का प्रभार हटाया गया था। आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस वजह से लिया फैसला

बीते सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह सचिव शैलेश बगोली को पद से हटाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को आईएएस दिलीप जावलकर को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली गृह सचिव के पद से इसलिए हटाया गया क्योंकी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव भी हैं।मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *