ठीक चुनाव बाद अनुकृति गुंसाई भाजपा में शामिल, अध्यक्ष महेन्द्र ने दिलाई सदस्यता

ठीक चुनाव बाद अनुकृति गुंसाई भाजपा में शामिल, अध्यक्ष महेन्द्र ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा सदस्यता ली।

अनुकृति गुंसाई ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वहीं, रविवार को उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *