परीक्षा नियंत्रक ने किया नरेंद्र नगर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

परीक्षा नियंत्रक ने किया नरेंद्र नगर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

नरेंद्र नगर। बुधवार को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया, एवं सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद पाया।

विदित हो कि महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षाएं विगत 6 मई से नई शिक्षा नीति की सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय के स्तर पर गठित उड़न दस्ते परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर रहे हैं । इस कड़ी में आज श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित पाई गई तथा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गई।

इस दौरान बीकॉम तृतीय वर्ष बीएससी तृतीय वर्ष बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष एवं बी ए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर बीपी श्रीवास्तव ने परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में अपनी सूचना सावधानी पूर्वक भरने को कहा। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने परीक्षा में आ रही समस्याओं के संबंध में परीक्षा नियंत्रक को अवगत कराया।
इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ राजपाल सिंह रावत द्वारा अवगत कराया गया कि इस परीक्षा केंद्र पर 6 मई से परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं जो की 4 जून तक चलेगी एवं परीक्षाएं तीन पारियों में संचालित की जा रही है। इस अवसर पर परीक्षा समिति के सदस्य नताशा, डॉ विजय प्रकाश भट्ट, डॉ सोनी तिलारा, ज्योति शैली, शिशुपाल रावत, रमेश पुंडीर, अनूप नेगी ,विशाल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *