जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ आरटीओ ने किया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण

जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ आरटीओ ने किया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण

देहरादून। आरटीओ शैलेश तिवारी ने शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ बल्लीवाला चौक फ्लाईओवर और धूलकोट डाटकाली मंदिर के पास दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। बीते 16 मई को बल्लीवाला चौक फ्लाई ओवर और धूलकोट डाटकाली मंदिर के पास अलग-अलग दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

बता दें कि 16 मई की रात को बल्लीवाला फ्लाईओवर चौक में दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। वहीं इसी दिन धूलकोट डाटकाली मंदिर के पास सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई थी जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया। आरटीओ शैलेश तिवारी ने इन सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।

आरटीओ शैलेश तिवारी की अगुवाई में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे जिला सड़क सुरक्षा समिति ने दुर्घटना स्थल पर रम्बल स्ट्रिप बनाने रोड मार्किग, रिफ्लैक्टर्स लगाये जाने, स्पीड लिमिट को बोर्ड लगाने आदि विभिन्न सुझाव दिये।

आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि सभी प्रवर्तन अधिकारी को रात्रि में पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गये है। इन क्षेत्रों में ओवर स्पीडिंग करने वाले ट्रकों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *