नई दिल्लीः कैलाश पंत ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में चुनावी सभा को किया संबोधित

नई दिल्लीः कैलाश पंत ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में चुनावी सभा को किया संबोधित

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के समर्थन में कोटला में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखण्ड के दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने कहा दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता को गुमराह करने का काम किया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता से झूठे वायदे कर विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिल रहे अपार समर्थन से यह बात साफ है नई दिल्ली की जनता इस बार भारी मतों से कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० सुषमा स्वराज को भी याद किया। उन्होंने नई दिल्ली की जनता से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज को भारी मतों से जिताने की अपील की।

चुनावी सभा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बांसुरी स्वराज, भाजपा नेत्री तेलगाना से सांसद माधवी लता ने भी चुनावी को संबोधित किया। बता दें की दिल्ली में छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *