पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेढ़ में दो बदमाशों के घायल होने की खबर है। ये मुठभेड़ मीठी बेड़ी चाय बागान में उस वक्त हुई जब पुलिस चौकिंग चल रही थी। बताया जा रहा है विक्रम में सवार इन बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया एवं भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों की पांव में गोली लगी। बताया जा रहा है कि ये बदमाश यहां गौकशी के इरादे से आये थे। और पिछले दिनों क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में भी संलिप्त थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी।
पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया और टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया। घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि ये बदमाश दिनांक 21/22-5-24 की रात्रि में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे। आज भी ये बदमाश गोकशी करने के इरादे से आए थे और पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर फायर किया।

टेंपो चालक बदमाश असलम को मय टेंपो के गिरफ्तार किया गया है। बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड ,एक चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाशो को उपचार हेतु दून चिकित्सालय रैफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *