गदरपुर: सैकड़ो लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गदरपुर: सैकड़ो लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गदरपुर: सैकड़ो लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, पार्टी

उत्तराखंड में जब से आम आदमी पार्टी की कमान श्री एस एस कलेर के हाथों में दोबारा आई है, तब से लगातार पार्टी का संगठन मजबूत होने के साथ ही तेजी से बढ़ रहा है।

आज गदरपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गदरपुर विधानसभा में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दिल्ली एवं पंजाब में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर शकील अहमद जी ने आज अपने सैंकड़ों साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल होने का फैसला लिया। शकील अहमद जी एवं उनके सभी साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार में जोरदार स्वागत किया गया।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब बीजेपी का सच जान चुकी है। बढ़ती बेरोजगारी बढ़ती महंगाई से सभी लोग परेशान और हैरान हैं लेकिन बीजेपी सरकार को यह सब दिखाई नहीं देता,उन्हें जनता के सरोकारों से कोई मतलब नही है। आज इंडि गठबंधन से बीजेपी परेशान है और 4 जून को जो नतीजे आएंगे वह सभी को चकित करेंगे। जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली चाहे उत्तराखंड हो या बीजेपी शासित अन्य राज्य हो बीजेपी के कुचक्र में अब कोई नहीं फंसने वाला।

उन्होंने आगे कहा कि हम तेजी के साथ उत्तराखंड में अपने संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द पूरे प्रदेश में संगठन एक नई ताकत के रूप में उभराएगा जो आने वाले निकाय चुनाव में अपना पूरा जोर चुनाव में लगाएगी।

उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोगों के आने से पार्टी जहां और मजबूत होने का काम करेगी वहीं आम आदमी पार्टी की नीतियां घर-घर तक पहुंचाने का काम भी करेंगे इसके साथ ही उन्होंने सभी को आने वाले निकाय और नगर निगम चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए निर्देशित करते हुए आवाहन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *