देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून दफ्तर में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटो पर प्रचंड जीत के उपलक्ष में कार्यालय में पूरा दिन जश्न का माहौल बना रहा।
महानगर कार्यालय में ढोल नगाड़े के साथ मिष्ठान वितरण किया गया और जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजपुर विधायक खजानदास, कैंट विधायक सविता कपूर जीत के जश्न में शामिल हुए।
इसके बाद महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जीत के जश्न के कार्यक्रम में महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, सुनील शर्मा, संध्या थापा, संदीप मुखर्जी, देवेंद्र पाल मोंटी, उमा नरेश तिवारी, अक्षत जैन, प्रदीप कुमार, मोतीराम, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, मनीष पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, सुषमा कुकरेती, तारा देवी, अंशिता शर्मा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

