अवैध बस्तियां भाजपा-कांग्रेस के देन: शंखधर

अवैध बस्तियां भाजपा-कांग्रेस के देन: शंखधर
देहरादून। उक्रांद महानगर देहरादून उपाध्यक्ष रामकुमार शंखधर ने आरोप लगाते हुए कहा यह अतिक्रमण और अवैध बस्तिया भाजपा और कांग्रेस की देन है। दोनो ही दल प्रदेश से लेकर निकाय मे शासन कर चुके है।
दुख की बात यह हैं की जब कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो ने जैसे तैसे अपने आशियाने इन बस्तियों मे बनाये है आज उन पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी ओर बेघर होने की मार, भाजपा से देश के प्रधानमंत्री गरीबो को पक्का मकान देने की बात कर रहे है वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबो के कच्चे मकानों को तोड़ उन्हे सड़क पर भटकने के लिए विवश कर रही है।
आज उत्तराखंड मे भूमाफिया चारो ओर सरकार की शह पर सरकारी जमीनों को कब्ज़ा कर कई बार बेच चुके है ऐसे तमाम मामलो की जानकारी भाजपा सरकार को है लेकिन सरकार ऐसे मामलो पर चुप्पी साधे बैठी है।
उक्रांद महानगर देहरादून उपाध्यक्ष शंखधर ने भरोसा दिलाते हुए कहा उक्रांद देहरादून की जनता के साथ खड़ा है और मजबूती से निकाय चुनाव मे जनहित के मुद्दों पर लड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *