देहरादून। आईआईटी मद्रास की ओर से घोषित जेईई एडवांस्ड के नतीजों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून ने अपना परचम लहराया है। सेंटर हैड गिरीष गौड़ ने बताया कि एल देहरादून के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट सारांश यादव ने ऑल इंडिया रैंक 660 हासिल कर देहरादून सिटी टॉप किया है। इसके अलावा सात्विक पंत ने एआईआर 1787, लक्ष्य पंत ने एआईआर 1784, पुष्कर कोठारी ने1834 एवं आदित्य बंसल ने एआईआर 2127 रैंक हासिल की है।

गिरीश गौड़ ने बताया कि एलन देहरादून से कुल आठ विद्यार्थियों ने टॉप 5000 में एवं 20 विद्यार्थियों ने टॉप 10000 और 24 विद्यार्थियों ने टॉप 15000 रैंक में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की तीन साल पहले देहरादून में शुरूआत हुई थी। इतने कम समय में इस तरह के अद्वितीय परिणाम एलन की उच्च कोटि की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।

