निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर यूकेडी ने की समीक्षा बैठक

निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर यूकेडी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। नगर निकाय चुनाव को लेकर उक्रांद के केन्द्रीय कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में यूकेडी की अव तक निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। यूकेडी ने कहा कि दल मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियों की गई है।

केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि निकाय चुनावों में 33 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जायेंगे। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष अनिता शर्मा से 33 प्रतिशत टिकट महिलाओ को देने सम्बन्धी सूची जल्दी तैयार करने को कहा है। साथ ही वार्ड स्तर पर जनसम्पर्क बढ़ाने के लिए कहा।

केंद्रीय संगठन महामंत्री विपिन रावत ने चुनाव मे एकजुट होकर भागीदारी कर चुनावो मे जनता के मुद्दों और समस्याओ को रेखांकित करने पर बल दिया। महानगर उपाध्यक्ष रामकुमार शंखधर ने कहा कि दोनो राष्ट्रीय दलों को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया लेकिन जन समस्याओ पर दोनों दलों मे से कोई खरा नही उतरा। इसलिए आज महानगर देहरादून की जनता अपना प्रतिनिधित्व के लिए उक्रांद की ओर देख रही है।

बदलते पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए यूकेडी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि महानगर के समस्त वार्डाे मे मानसून की पहली बारिश के बाद 1000 पौधे लगाये जायेंगे।

इस दौरान उषा रमोला, यतेंद्र खंतवाल, डी डी पंत, नरेश गोदियाल, सरोज देवी, रीता क्षेत्री, उषा रमोला, प्रांजल नौड़ियाल, निर्मल शाह, लताफत हुसैन समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *