देहरादून। गुरूवार को भाजपा महानगर कार्यालय में करनपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राहुल लारा की अगुवाई में संपन्न हुई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राजपुर विधायक श्रीमान खजानदास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।
बैठक में 21 जून को होने वाले योग दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड में हर वार्ड से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर योग दिवस को सफल बनाने की रणनीति पर विमर्श किया गया।
नवनियुक्त मंडल के प्रभारी प्रदीप कुमार को मौजूद अतिथिगणों ने बुके एवं साल पहनाकर स्वागत किया। मण्डल प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं महानगर अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि करणपुर मंडल को संगठन की दृष्टि से बहुत ऊंचाई तक ले जाने का लक्ष्य है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने में मैं आप सभी का सहयोग करुंगा।
बैठक में महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, हरीश नारंग, सतीश कपूर, पार्षद राकेश मजकोला, अनिल सिंह, राजन सिंह, राजकुमार सचदेवा, अजयपाल, आकाश, राजेंद्र सेमवाल, सोनी रावत, मनोज पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण चमोली, नरेश शर्मा, बलविंदर सिंह, रामगोपाल शुक्ला, सतेंद्र भंडारी, अनीता, अरुणा लोचन सुमन, रेनू ,महेश पाल, दिनेश सेमवाल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

