देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों के छः विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। इन तीन राज्यों में उत्तराखण्ड की दो विधानसभाएं बदरीनाथ और मंगलौर है।
पार्टी ने बदरीनाथ से राजेन्द्र भण्डारी को बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं मंगलौर सीट से करतार सिंह भड़ाना पर विश्वास जताया है।
लोकसभा चुनाव के दौरान एक राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राजेन्द्र भण्डारी ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गये थे। जिसके चलते ये सीट खाली हो गई है।
अब भाजपा के टिकट पर राजेन्द्र भण्डारी फिर बदरीनाथ के चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं मंगलौर सीट की बात करें तो यहां के विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के चलते ये सीट खाली हो गई थी।
कांग्रेस ने बताया आयातित उम्मीदवार
भाजपा की ओर से विधानसभा उपचुनाव चुनाव में उम्मीदवारों के ऐलान के बाद उत्तराखण्ड में सियासी पारा चढ़ने लगाया हे। भाजपा ने बदरीनाथ से राजेन्द्र सिंह भण्डारी तो मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया है। विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए इन्हें आयातित उम्मीदवार बताया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा को अपने कोर कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है। तभी पार्टी ने आयातित और पैराशूट उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

