नारायण कोटियाल को दी गई सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

नारायण कोटियाल को दी गई सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

नरेन्द्रनगर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बिपेंद्र नारायण कोटियाल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत बिपेंद्र नारायण कोटियाल उत्तराखंड उच्च शिक्षा सेवा में 34 वर्षों की सेवा के बाद इसी माह जून में अवकाश प्राप्त हो रहे हैं। ष्कॉलेज स्टाफ क्लब ष्के ,तत्वाधान में सत्रांत एवं सेवा निवृत हो रहे कार्मिक कोटियाल के सम्मान में संयुक्त रूप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने कोटियाल को स्टाफ क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह, उपहार ,शाल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कॉलेज परिसर के रुसा सभागार में आयोजित इस समारोह में सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बिपेन्द्र नारायण कोटियाल के साथ अपने बीते क्षणों को साझा किया। सभी ने कोटियाल की व्यवस्थित कार्यशैली एवं मधुर व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

बताते चले कि अपने सेवा काल में कोटियाल ने देवप्रयाग,चंद्रवदनी नैखरी, गोपेश्वर, ऋषिकेष ,देहरादून शहर एवं नरेंद्र नगर महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं दी है। उज्जवल सेवा काल के साथ अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर महाविद्यालय परिवार ने ऐसे कार्मिक पर गर्व की अनुभूति प्रकट की है।

विदाई समारोह में स्टाफ क्लब के सचिव डॉ राजपाल रावत,सदस्य डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल, डॉ जितेंद्र नौटियाल, प्रधान सहायक शूरवीर दास, लक्ष्मी कठैत, अनूप पुंडीर के अलावा बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र मौजूद रहे। समारोह का छायांकन विशाल त्यागी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *