अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दून पैरामैडिकल कालेज में किया गया योगाभ्यास

देहरादून। दून ग्रुप ऑफ कालेज के चकराता रोड स्थित दून पैरामैडिकल कालेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कालेज के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं बीएड, फिजियोथैरेपी, बायोटैक्नालोजी, माइक्रोबाइलॉजी, एम.फार्मा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कालेज के मल्टीपरपज हॉल में योग प्रशिक्षक दर्शन मखलोगा ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

बीएड की प्राचार्य डॉ० लतिका थपलियाल ने बताया कि कालेज में समय-समय पर छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य जीवन में अति आवश्यक है। मनुष्य को योग निरंतर करते रहना चाहिए। योग दिवस को मनाने के पीछे का मकसद सही मायने में सार्थकता को प्राप्त कर लेगा।

दून ग्रुप के निदेशक संजय चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि योग स्वस्थ्य जीवन के लिए अत्यावश्यक है। यह प्रशंसीनय है कि आम लोगों का भी झुकाव योग की ओर तेजी से बढ़ा है। आज भारत ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग करने से विद्यार्थी जीवन संवर जाएगा। इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी। योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान कालेज दून पैरामैडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अरविंद कुमार, बीएड के एचओडी डॉ० प्रदीप थापली, डॉ० संजना रौतेला, डॉ० रजनी पंवार, डॉ० अंजू एवं शिक्षकणेत्तर कर्मी दीपक पाण्डे, कुलदीप सेनवाल समेत कॉलेज के तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *