बरसाती मौसम में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर मिशन निदेशक ने की समीक्षा बैठक

बरसाती मौसम में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर मिशन निदेशक ने की समीक्षा बैठक

देहरादून। बरसाती मौसम में वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में बुधवार को मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला तथा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मिशन निदेशक ने बैठक के दौरान सभी जनपदों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में समस्त डेंगू संबंधित औषधियां, मच्छरदानी, जांच किट एवं अन्य सामग्रियों का समय रहते क्रय कर लिया जाए।

मिशन निदेशक ने यह कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू लार्वा के पनपने के स्थान को चिन्हित कर नष्ट किये जाएं एवं जन समुदाय में वृह्द प्रचार-प्रसार किया जाए।

एन.एच.एम.मिशन निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करते हुए डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही करें। ब्लॉक स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करें। स्कूलों में भी दिशा-निर्देश जारी करें जिसमें स्वच्छता एवं पूरी यूनिफॉर्म संबंधित दिशा निर्देश हों।

बैठक में डॉ पकंज सिंह, प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डेंगू स्थिति के बारे में जनपदवार बताया गया। उन्होंने सभी जनपदों को दिशा निर्देश दिये कि आगामी माहों में डेंगू रोग के प्रसारण के दृष्टिगत अभी से समयान्तर्गत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के लार्वे को पनपने से रोकने एवं प्रचार-प्रसार पर तेजी लाने को निर्देशित किया।
बैठक में जनपदों के कार्यक्रम अधिकारी, एपिडिमियोलाजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी, वेक्टर जनित रोग कसल्टेंट आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *