एसटीएफ ने साढ़े तीन करोड़ रूपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने साढ़े तीन करोड़ रूपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार देर रात डोईवाला थाना क्षेत्र देहरादून से 03 करोड़ 60 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को हिरासत में लिया। एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने इस आरोपी नशा तस्कर से 01 किलो 200 ग्राम स्मैक बरामद किया है। एसटीएफ के दावे के मुताबिक ये उत्तराखण्ड में अभी तक की स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

एसटीएफ के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स उत्तराण्ड ने इस वर्ष अब तक 04.441 किलोग्राम स्मैक, 19.808 किलोग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त, एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की है एवं 36 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विंडलास रीवर वैली हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 देवीनगर थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश को 01 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त गजराज ने पूछताछ में बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह धामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता है तथा यहां से अभियुक्त गजराज इस माल को आगे पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से बिक्री कराता है। एसटीएफ ने पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हासिल की है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।

एसटीएफ ने बताया कि अभियुक्त गजराज पोण्टा साहिब में पेण्ट के बुश बनाने का काम करता है। तस्करी के धन्धे में यह अभियुक्त विगत 02 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *