तम्बाकू कंपनियों के आकर्षक विज्ञापनों के बहकावे में ना आएं युवा : डॉ0 निधि रावत

तम्बाकू कंपनियों के आकर्षक विज्ञापनों के बहकावे में ना आएं युवा : डॉ0 निधि रावत

तम्बाकू कंपनियों के आकर्षक विज्ञापनों के बहकावे में ना आएं युवा – डॉ0 निधि रावत

देहरादून। जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ देहरादून द्वारा शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक संस्थान में तम्बाकू निषेध से संबंधित जागरूकता हेतु संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में तम्बाकू उत्पदों के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को जागरूक किया गया। तम्बाकू निषेध हेतु इस वर्ष की थीम — तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों का बचाव — निश्चित की गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन0एच0एम0 डॉ निधि रावत ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू उत्पाद न सिर्फ बच्चों के शारिरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। प्रतिवर्ष कई लोग तम्बाकू उत्पादों के सेवन से जीवन गंवा देते हैं। उन्होंने इस वर्ष की थीम को समझाते हुए कहा कि प्रतिवर्ष तम्बाकू सेवन के कारण होने वाली मौतों के कारण तम्बाकू उत्पाद कंपनियों के ग्राहक संख्या घट जाती है, इसलिए तम्बाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियां किशोर बच्चों तथा युवाओं को नया ग्राहक बनाने के लिए विज्ञापन एवं अन्य आकर्षक झूठ के सहारा लेते हैं। युवाओं को इस षडयंत्र को समझना होगा और तम्बाकू उत्पादों से दूर रहना होेगा।

साइकोलॉजिस्ट डॉ0 अनुराधा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तम्बाकू से शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला सलाहकार अर्चना उनियाल ने युवाओं को कोटपा अधिनियम के विभिन्न प्राविधानों, नियमों तथा उल्लंघन पर दण्ड के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा तम्बाकू निषेध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, तथा सूक्ष्म नाटिका प्रस्तुत की गयी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों तथा संस्थान के अकादमिक स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर संस्थान को कोटपा अधिनियम तथा टी0ओ0एफ0ई0आई0 गाइडलाइन के अनुसार तम्बाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान घोषित किया गया।

कार्यशाला में संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ0 संध्या डोगरा, सुंदर ठाकुर, जिला सलाहकार एन0टी0सी0पी0 अर्चना उनियाल, साइकोलॉजिस्ट डॉ0 अनुराधा, डॉ0 आरती रौथाण, डॉ0 सुरेन्द्र गुसाईं, समाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, अनुराग उनियाल, श्रीमती सुनीता पंवार, अंजना, सजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *