देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने गुरूवार को कैंट विधानसभा के तहत प्रेमनगर और पण्डितवाड़ी में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने स्थानीय लोगों को आयुष किट और मास्क का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों दी। उन्होंने क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर लोहड़ी भी मनाई।
कैंट विधानसभा के तहत प्रेनगर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दिनेश रावत ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जिससे उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से उत्तराखण्ड के दूरदराज के गांव अब मोटर मार्ग से जुड़ चुके हैं। के तहत गांव-गाव में बिजली पहुंच चुकी है। जनसमस्याओं के तुरन्त समाधान को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के निर्देशन में त्वरित समाधान कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हर ब्लाक में अटल उत्कृट विद्यालय खोले जा रहे हैं जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होंगे। प्रदेश में स्कूली शिक्षा के लिए एनसीईआरटी की पुस्तके लागू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पहला राज्य हैं जहां जल जीवन मिशन के तहत एक रुपये में जनता को पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। स्थानीय काश्तकारों को उनकी उपज को बाजिब दाम मिले इसके लिए त्रिवेन्द्र सरकार ग्रोथ सेंटर खोले गये हैं। इन ग्रोथ सेंटरों में काश्तकारों को वैज्ञानिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया रहा है। काश्तकार को इन ग्रोथ सेंटर में उत्पादन, पैकेजिंग, मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13 जिले 13 डेस्टीनेशन थीम पर काम किया जा रहा है। सीएम त्रिवेन्द्र सरकार में उत्तराखण्ड एडवेंचर टूरिज्म में पहचान बना रहा है।
