नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उक्रांद अध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उक्रांद अध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक

देहरादून। रविवार को उक्रांद ने नगर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठेत की अध्यक्षता में होटल द्रोण में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी। इस दौरान सैकड़ों नए सदस्यों ने भी उक्रांद की सदस्यता ली।

बैठक के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा राज्य को बने 24 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। लेकिन राज्य में विकास की स्थिति जस की तस हैं। उन्होंने कहा भू-कानून मूल निवास, गैरसैंण स्थाई राजधानी यह यूकेडी ने लागू कराने के लिए प्राथमिकता पर रखा है, संघर्ष जारी रहेगा। श्री कठैत ने कहा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल अपना और अपनी पार्टी का विकास किया है, राज्य की मूलभूत सुविधाओं पर कोई ठोस नीति तैयार नहीं की, जिसके कारण आज स्थानीय जनता राज्य बनने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भटक रही है। जल,जंगल, जमीन यह यूकेडी का स्लोगन रहा हैं। उन्होंने कहा निकाय चुनाव में,उक्रांद सौ के सौ वार्ड पर अपने सदस्य दम खम के साथ उतारेगी।

महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने कहा निकाय चुनाव को लेकर सभी तयारी पूर्ण है। उन्होंने कहा यूकेडी निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी, जनता के बीच जाकर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेगी, निकाय चुनाव प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा उक्रांद निकाय चुनाव को लेकर बहुत जल्दी जनता के बीच जाकर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। कार्यक्रम के दौरान बैठक में दल के सभी कार्यकर्ता ओर वरिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *