उत्तराखण्ड के मूल सवालों पर ‘तांडव रैली’ कर सीएम आवास का घेराव करेगी यूकेडी

उत्तराखण्ड के मूल सवालों पर ‘तांडव रैली’ कर सीएम आवास का घेराव करेगी यूकेडी

देहरादून। उत्तराखण्ड क्रांति दल राज्य के मूल सवालों पर 24 अक्टूबर को देहरादून में ‘तांडव रैली’ कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। ये जानकारी यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र पंवार ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि तमाम संघर्षो के बाद हमें जो राज्य प्राप्त हुआ वह तत्कालीन सरकारों ने 29 संशोधन कर हमें खोखला राज्य दे दिया है। जल ,जंगल, जमीन के साथ मूल निवास भी हमसे छीन लिया गया। राज्य बनने के इन 24 सालों के बाद भी राज्य के संघर्ष करने के मूल बिंदु आज हमारे सामने यक्ष प्रश्न बनकर खड़े हो गए हैं और मूल निवासियों का पतन जारी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की राज्य बनाने की अवधारणा अधूरी रह गई। हम उसे अवधारणा ’के अनुरूप राज्य को बचाने के लिए वचनबद्ध हैं। राज्य की जनता संघर्ष के लिए उत्तराखंड क्रांति दल को याद करती है यह हमारा सौभाग्य है। इसलिए उत्तराखंड कांति दल की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह राज्य की जनता के पक्ष में मूल सवालों के समाधान के लिए संघर्ष करें। ’इसी परिपेक्ष में ,’24 अक्टूबर 2024 को मूल निवास भू कानून और तमाम बिंदुओं के समाधान के लिए देहरादून में राष्ट्रीय पार्टियों के खिलाफ ’तांडव रैली’ मुख्यमंत्री आवास घेराव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने राज्य के पत्रकारों बुद्धिजीवियों और जनता से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि आप हमारे इस संघर्ष में पुनः राज्य आंदोलन की तर्ज पर उत्तराखंड कांति दल का सहयोग करें। कहा कि राज्य में मूल निवास 1950 और 371 भू कानून लागू करना हमारा प्रथम लक्ष्य है। ’इसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु उत्तराखंड क्रांति दल 24 तारीख को ऐतिहासिक रैली करने जा रहा है’।

प्रेस वार्ता में लताफत हुसैन, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप कुंवर सिंह अशोक नेगी, डीडी पतं, बिपिन रावत, उत्तर पतं बहुगुणा, सुमित डंगवाल, मनोज कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *