सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती चयन प्रक्रिया में होगा बदलाव

सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती चयन प्रक्रिया में होगा बदलाव

देहरादून। शिक्षा विभाग में बीआरपी के 285 और सीआरपी के 670 पदों पर होने वाली भर्ती चयन प्रक्रिया में बदलाव होगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल से रेंडम के बजाय अब मेरिट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय से इसका प्रस्ताव मांगा है। सीआरपी, बीआरपी के 955 पदों के लिए 16000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शिक्षा विभाग में ब्लाक रिसोर्स परसन और कलस्टर रिसार्स पर्सन के पदों पर भर्ती के लिए 29 जून 2024 से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे।

आवेदन के बाद आउटसोर्स होने वाली इस भर्ती को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। बेरोजगारों एवं कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल से रेंडम आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया तो इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जायेंगे, जबकि कम मेरिट वाले अभ्यर्थी चयनित हो जाएंगे। इससे मामला उलझ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में आपत्ति के बाद शासन से मामले में दिशा निर्देश मांगा गया था कि रेंडम आधार पर चयन किया जाय या फिर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाए।

16 अक्टूबर 2024 को शासन ने इस संबंध में समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशालय से रेंडम आधार पर चयन संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजने का आदेश किया है।

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान का कहना है कि शासनादेश है कि जो भर्ती होगी वह सेवायोजन विभाग के प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होगी। पोर्टल से रेंडम चयन पर मेरिट वाले अभ्यर्थी भर्ती से वंचित हो सकते हैं। भर्ती मेरिट के आधार पर की जाय या फिर प्रयाग पोर्टल के माध्यम से इसके लिए शासन से दिशा-निर्देश मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *