कांग्रेस नेताओं ने स्व.एनडी. तिवारी को किया याद
देहरादून।कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व.एनडी तिवारी को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व.तिवारी के राजनीति में योगदान को याद किया।
केंद्र के साथ ही यूपी और उत्तराखंड में उनके कार्यकाल को वक्ताओं ने रखा और कहा कि उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचित सरकार का नेतृत्व करते हुए स्व.तिवारी ने राज्य के विकास की नींव रखने का काम किया। महानगर अध्यक्ष डॉ.गोगी ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना का श्रेय स्व.तिवारी को जाता है।
उन्होंने यहां के औद्योगिक क्षेत्रों का विकास कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, नवीन जोशी, सावित्री थापा, सुनिल जयासवाल, जगदीश धीमान, विरेन्द्र पंवार, शकील मंसूरी, सूरज छेत्री, रामबाबू, अरविंद गुरु, हरीश मेहरा, साजिद मलिक, पूनम, शोभित थापा, मंजू चौहान, इंदु सिंह, अमित अरोड़ा, संदीप जैन, दीपक पंवार समेत अन्य मौजूद रहे। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने दी श्रद्धांजलि देहरादून। कांग्रेस भवन में पार्टी की सोशल मीडिया टीम की ओर से भी स्व.नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई।
महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि तिवारी की दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने उत्तराखंड के विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने राज्य के हर क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि लाने का कार्य किया। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विकास नेगी ने कहा कि स्व. तिवारी राजनीति के शिखर पुरुष थे, राजनीति में उनकी कमी आज भी खलती है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश सचिव जगदीश धीमन, दीप बोरा, बलजीत सिंह, अंकित रस्तोगी अन्य मौजूद रहे।
