मलिन बस्तियों के नियमितीकरण मामले को लटकाने का लगाया आरोप

देहरादून। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने बस्तियों के नियमितीकरण के मामले पर भाजपा सरकार पर मामले को जानबूझकर लटकाए रखने के आरोप लगाये हैं। गोगी ने कहा कि देहरादून की मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का कार्य भाजपा सरकार द्वारा अधूरे मन से किया गया है। इसीलिए सरकार ने यह कार्य तीन-2 वर्षों के लिए किया।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले वर्ष 2018 में पहली बार मलिन बस्तियों के बारे में अध्यादेश लाई थी जिसे 2021 में तीन वर्षों के लिए दोबारा लाया गया और अब जब 23 अक्टूबर को इस अध्यादेश का समय समाप्त हो रहा है तो एक बार फिर एक नया अध्यादेश लाने की तैयारी की जा रही है क्योंकि भाजपा बस्तियों के निवासियों को डर के माहौल में रखना चाहती है ताकि डरा धमका कर और बरगला कर उनके वोट लिए जा सकें इसलिए जानबूझकर इस मुद्दे का स्थायी समाधान नहीं होने देना चाहती है। इसीलिए इतने साल से यह मामला लटका हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में भाजपा सरकार के नापाक इरादों को जनता के सामने उजागर करेगी और जहां संघर्ष की आवश्यकता होगी वहां पूरी ताकत से संघर्ष भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *