भगवानपुर। त्यौहारी सीजन में जियो पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल तीन रूपया सस्ता किया गया है। ये स्कीम 17 नवम्बर तक जारी रही। यहां नरसिंह फिलिंग स्टेशन के संचालक रतन अग्रवाल ने कम्पनी की इस स्कीम के बारे में बताया कि जियो बीपी फिलिंग स्टेशन भगवानपुर के साथ अजंता फिलिंग स्टेशन रुड़की में ये स्कीम लागू रहेगी।
स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया ये स्कीम को ‘हैप्पी आवर्स सेविंग’ नाम दिया गया है जिसमें कोई भी ग्राहक सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजें तक सिर्फ 200 रूपये तक का पेट्रोल भराकर स्कीम का लाभ ले सकता है। इसमें लक्की कूपन की व्यवस्था भी की गई जिसमें 20 एसयूबी कार का इनाम भी जीतने का मौका है।
इसके अलावा लक्की ड्रा के आधार पर 1500 हजार रूपये तक गोल्ड बाउचर जीतने का मौका है। यही नहीं अगली बार जियो पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने पर 500 रूपये तक की छूट भी दी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में हैप्पी आवर स्कीम का लाभ उठाने की अपील की है।
सोमवार को भगवानपुर स्थित जियो पेट्रोल पम्प नरसिंह फिलिंग स्टेशन में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अभय पाण्डे ने इस स्कीम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि ये बड़ी अच्छी स्कीम है दिवाली सीजन में सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
