कंडोलिया मैदान में तीन दिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

कंडोलिया मैदान में तीन दिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

पौड़ी। जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग के तत्वावधान में गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित कंडोलिया मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-10, 15 और 20 आयु वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने लक्ष्य पर तीर से निशाना लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और वह एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

इस प्रतियोगिता में नैनीताल, उधमसिंहनगर, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार सहित 6 जनपदों के 105 बालक और बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष, राज्य क्रीड़ा परिषद तीरदांजी के वर्तमान संरक्षक जसपाल नेगी, जिला क्रीडा अधिकारी संदीप डुकलान, निर्णायक रमेश सेमवाल, सचिन, हेम सिंह, विजय मेहरा, सोमनाथ रघुवंशी सहित खेल प्रतिभागी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *