पौड़ीः जिला मुख्यालय में चलाया गया वृहद् सफाई अभियान

पौड़ीः जिला मुख्यालय में चलाया गया वृहद् सफाई अभियान

पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस के पूर्व अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जनपद भर में स्वच्छता एवं सेवा दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी की मौजूदगी में जिला प्रशासन के सहयोग से विकास भवन परिसर के चारो ओर व विकास मार्ग पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर विकास भवन प्रांगण में निर्धन, असहाय व राहगीरों को गर्म कम्बल व फल वितरित किये गये। जबकि जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती मरीजों को फल वितरित कर सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की गयी।

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु-चिकित्साधिकारी कार्यालय के पीछे बने छोटे भाग को पार्क के रुप में विकसित करने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी को निर्देश दिये कि सफाई अभियान के दौरान एकत्रित किये गये कूड़े का पृथकीकरण करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राजचंद्र शेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पाण्डे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी एसके जोशी, डॉ. विजय समाजसेविका/राज्य आन्दोलनकारी बीरा भण्डारी सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *