होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की ये घोषणाएं

होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की ये घोषणाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर रैतिक परेड की सलामी ली। सीएम धामी ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की, जैसे पुलिस कर्मियों एवं sdrf की तर्ज पर 9000 से अधिक फीट की ऊंचाई पर सेवा देने पर होमगार्ड जवानों को ₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इसके साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एसडीआरएफ के साथ काम करने वाले होमगार्ड जवान को प्रतिदिन ₹100 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी साथ ही 3 वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी भत्ते को प्रतिवर्ष किया जाएगा और 60 साल पूर्ण करने वाले को होमगार्ड कल्याण कोर से दी जाने वाली राशि ₹50 हजार की जाएगी।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि महिला होमगार्ड की यह परेड राज्य की महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। होमगार्ड के जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जहां पर कमी रहती है वहां होमगार्ड के जवान तत्काल मोर्चा संभालने का काम करते हैं। सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड के लिए सेना के जवान के तर्ज पर, ब्ैक् कैंटीन की सुविधा प्रारंभ की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *