देहरादून: घंटाघर पर स्पीड ब्रेकर बना आफत, सचिव ने मांगा जवाब

देहरादून: घंटाघर पर स्पीड ब्रेकर बना आफत, सचिव ने मांगा जवाब

देहरादून। देहरादून में हुए इनोवा कार हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस हादसे के बाद शहर में कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। लेकिन घंटाघर के पास बनाया गया स्पीड ब्रेकर अब लोगों के लिए आफत बन गया है। घंटाघर चौराहे पर बने ब्रेकर के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

घंटाघर पर बना स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गलत तरीके से बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण कई हादसे हो गए हैं। बीते दिन इस स्पीड ब्रेकर के कारण महज 15 मिनट के अंदर ही यहां 7 ऐक्सिडेंट हो गए थे। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।

पीडब्लूडी सचिव डॉ पंकज पांडेय ने मांगा जवाब
घंटाघर चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ हादसों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीडब्लूडी सचिव डॉ पंकज पांडेय ने इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। सचिव ने पूछा है किसके आदेश से बनाये स्पीड ब्रेकर? इसके साथ ही पूछा गया है कि स्पीड ब्रेकर बनाते समय यातायात के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *