गोकुल संस्था दिव्यांगजनों को वितरित किए कृत्रिम अंग

गोकुल संस्था दिव्यांगजनों को वितरित किए कृत्रिम अंग

देहरादून। सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाईंट में गोकुल संस्था का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तुलाज ग्रुप देहरादून के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, उपकरण और सिलाई मशीन का वितरण किया गया। वहीं गोकुल संस्था की सचिव मधु मैखुरी ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में 13 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किये गये। इसके अलावा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन और कंप्यूटर का वितरण भी किया गया। इसी के तहत उत्तरकाशी के नौगांव के निवासी दिव्यांग जोगेंद्र को पांच कंप्यूटर दिये गये हैं। जिससे वह कंप्यूटर सेंटर खोलकर स्वरोजगार को बढ़ावा दे सके साथ ही दुसरो को भी प्रेरित कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *