यूकेडी मेयर प्रत्याशी कैप्टन विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में बताई दल की प्राथमिकताएं

यूकेडी मेयर प्रत्याशी कैप्टन विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में बताई दल की प्राथमिकताएं

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रमुख क्षेत्रीय दल यूकेडी ने कमर कस ली है। निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए यूकेडी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर दल का प्रचार करने में जुट गये हैं। प्रचार के इसी क्रम में दल ने सोमवार को गांधी रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता की जिसमें यूकेडी के मेयर प्रत्याशी सेवानिवृत कैप्टन बिरेन्द्र सिंह बिष्ट ने महानगर देहरादून के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सुरक्षा, स्वास्थ्य, कूड़ा प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट जैसे जनता से जुड़े सीधे मुद्दों को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि असंतुलित विकास के चलते देहरादून अपना स्वरूप खो चुका है। दून की जीवनदायिनी नदी बिदाल और रिस्पना नाले में तब्दील हो गई हैं। दून को उसके पुराने स्वरूप में लौटाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों को जनता ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय दलों ने हमेशा मूलनिवासियों और स्थानीय जनता की अनदेखी की है। जिसके कारण जनता में बहुत आक्रोश है। मेयर प्रत्याशी कैप्टन बिरेन्द्र सिंह बिष्ट ने वादा किया कि अगर हमें जनता का पूर्ण समर्थन मिलता है तो वे देहरादून महानगर की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद है उसे खत्म करेंगे।

इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केन्द्रीय संगठन मंत्री से.नि.कर्नल सुनील कोटनाला, निकाय चुनाव प्रभारी बृजमोहन सजवान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष से. नि. मेजर संतोष भंडारी,से.नि. महिपाल सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष विजेंदर रावत, संगठन महामंत्री किरन रावत आदि मंच पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *