कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने वाली कम्पनी पर 2 लाख का जुर्माना

कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने वाली कम्पनी पर 2 लाख का जुर्माना

देहरादून। मंगलवार को नगर आयुक्त नमामी बंसल ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की अधिकृत कम्पनियों के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान भगत सिंह कालोनी में संस्कृति विभाग कार्यालय के पास, रायपुर रोड़ चूना भट्टा एवं चकराता रोड़ यमुना कालोनी में काफी मात्रा में कूड़ा एकत्रित पाया। स्पष्ट है कि सम्बन्धित वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन नियमित रूप से नहीं जा रहा है। नगर आयुक्त ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की कम्पनी के पदाधिकारियों को शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने तथा व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया। कार्य में लापरवाही बरतने वाली अधिकृत कम्पनी मै0 वाटरग्रेस कम्पनी पर दो लाख जुर्माना भी लगाया गया।

सहस्त्रधारा रोड़ पर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों द्वारा कार्य किया जा रहा था। नगर आयुक्त ने समस्त कर्मचारियों को उपलब्ध कराये गये सफाई उपकरण का उपयोग करने की अपील करते हुए कर्मचारियों से अपनी सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा एवं शहर को साफ-स्वच्छ बनाये रखने के दायित्व का निर्वान्ह करने की अपेक्षा की। उन्होंने समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि उनको आवंटित वार्डों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को समय-समय पर सुरक्षा हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराते हुए कर्मचारियों को उनके प्रयोग हेतु जागरूक भी करें।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *