आप ने किया संगठन विस्तार, 70 विधानसभाओं में बनाएं 70 संगठन मंत्री

आप ने किया संगठन विस्तार, 70 विधानसभाओं में बनाएं 70 संगठन मंत्री

देहरादून। आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन और बूथ स्तर पर लगातार काम कर रही है। आप की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी से लोगों के जुड़ने का सिलसिला भी प्रदेश में लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश में अपने संगठन विस्तार को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष एस०एस०कलेर ने एक प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने मीडिया को बताया कि पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 70 संगठन मंत्री बनाए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 2 नए प्रवक्ता और बुद्विजीवी प्रकोष्ठ में पूर्व आईएएस सुर्बधन शाह को जगह दी है।

अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उत्तराखंड की जनता को आज तक कोई भी विकल्प नहीं मिल पा रहा था। इस कारण प्रदेश की जनता को मजबूरन अपना वोट सिर्फ दो ही दलों के नेताओं को देना पडता था। लेकिन आप पार्टी प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आई है। आप पार्टी से लोगों को बेहद उम्मीदें हैे। आप पार्टी ने दिल्ली में जो एतिहासिक कार्य किए हैं उनके बारे में प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो भी प्रवासी उत्तराखंड लौटे वो भी आप सरकार के कार्य दिल्ली में देख चुके हैं। वे सभी लोग अब आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में भी बनते देखना चाहते हैं।

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रदेश का सर शर्म से नीचे कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक निजी चैनल द्वारा किए गए सर्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे खराब सीएम बताया गया है। इससे पूरे प्रदेश की जनता को गहरा आघात लगा है। आप पार्टी पहले से ही कहती आई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो वर्क सीएम हैं। और अब इस सर्वे ने आम आदमी पार्टी की उस बात पर मुहर लगा दी है जिसमें वो लगातार कहते आए थे त्रिवेंद्र रावत जीरो वर्क सीएम हैं।

आप अध्यक्ष ने कहा, कि आप पार्टी आने वाले चुनावों में पूरी ताकत से लडेगी और सिर्फ बीजेपी और आप पार्टी के बीच ही चुनावी मुकाबला होगा जिसमें कांग्रेस कहीं भी नजर नही आएगी।

आप प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रवक्ताओं और 70 संगठन मंत्रियों के नाम की सूची भी जारी की। पार्टी ने योगेन्द्र सिंह चैहान देहरादून से और गंगोत्री से राजेन्द्र बुटोला को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है जबकि पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में उन्होंने पूर्व नौकरशाह सुबर्धन शाह को शामिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *